उत्तराखंड

Nainital: लोमड़ी के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tara Tandi
14 Aug 2024 7:52 AM GMT
Nainital: लोमड़ी के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
x
Nainital नैनीताल: हल्द्वानी में एक महीने पहले लोमड़ी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घोड़ानाला क्षेत्र की निवासी बुजुर्ग महिला की एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद भी मंगलवार को महिला की मौत हो गई। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हल्द्वानी में लोमड़ी के काटने से महिला की मौत
हल्द्वानी के पूर्वी घोड़ानाला क्षेत्र में बीते कई दिनों से लोमड़ियों का आतंक बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई की शाम को गुलाब राय की पत्नी नत्थू देवी उम्र 65 अपने घर की आंगन में बैठी हुई थी। इसी दौरान एक लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो लोमड़ी वहां से भाग गई।
एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद भी महिला की मौत
लोमड़ी के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में महिला को एंटी रेबीज के तीन इंजेक्शन भी लगवाए गए। जिसके बाद अस्पतालों में महिला का इलाज कराया गया। लेकिन कुछ दिन बाद महिला की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। जिस पर उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिसके बाद महिला को बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पागलपन के दौरे पड़ने लगे थे। मंगलवार को राम मूर्ति अस्पताल प्रशासन ने महिला को दिल्ली ले जाने की बात कही। उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Next Story