उत्तराखंड
Nainital: मजदूरों पर टूटी निर्माणाधीन छत, हल्द्वानी हादसे में अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
17 Jun 2025 5:38 PM IST

x
Nainital नैनीताल: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. कटघरिया क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन परिसर की छत भरभरा कर नीचे आ गिरी. इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
हल्द्वानी में गिरी निर्माणाधीन कंपलेक्स की छत
घटना मंगलवार सुबह की है. बताया जा रहा है कटघरिया में एक कॉम्प्लेक्स में छत डालने का काम किया जा रहा था. इस दौरान अचानक छत की शटरिंग कमजोर होने की वजह से पूरा लेंटर भरभरा कर नीचे आ गिरा. जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे दो मजदूर आ गए. इस मौके पर वहां मौजूद अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया.
हल्द्वानी में गिरी निर्माणाधीन कंपलेक्स की छत
पुलिस ने किया परिसर को सील
श्रमिकों ने किसी तरह दोनों घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं परिसर में हुए इस हादसे के बाद से प्राधिकरण के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि परिसर को सील कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई प्राधिकरण के स्तर पर होगी.
TagsNainital मजदूरोंटूटी निर्माणाधीन छतहल्द्वानी हादसेअस्पताल भर्तीNainital labourersbroken roof under constructionHaldwani accidenthospitalizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





