उत्तराखंड

Nainital: अनियंत्रित कार गिरी खाई में, दो महिलाओं की हुई मौत

Admindelhi1
7 July 2024 8:00 AM GMT
Nainital: अनियंत्रित कार गिरी खाई में, दो महिलाओं की हुई मौत
x
तीन लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल: हाइवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम के साथ एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू करने में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।

सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

Next Story