उत्तराखंड

Nainital: एक ही परिवार के दो बच्चों को सांप ने डसा, एक की मौत, दूसरा घायल

Tara Tandi
28 Jun 2024 5:50 PM IST
Nainital:  एक ही परिवार के दो बच्चों को सांप ने डसा, एक की मौत, दूसरा घायल
x
Nainital नैनीताल : पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। आनन-फानन में बच्चों को रामनगर एसटीएच लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है।
रामनगर के पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक पन्ना (मध्यप्रदेश) निवासी राहुल दो हफ्ते पहले ही रामनगर आया था। यहां पर वो पीरूमदारा में रह रहा था।
उसने बताया कि बुधवार रात वो उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) जोर-जोर से रोने लगे। जब उन्होंने देखा तो वहां पर सांप था और उसने दोनों बच्चों के हाथ पर डसा हुआ था।
एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
परिजनों ने सांप को पकड़ा और अपने साथ अस्पताल ले गए। बच्चों को रामनगर सीएचसी से हल्द्वानी सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बेटी नित्या को मृत घोषित कर दिया। देव की हालत गंभीर बताई जा रही है वो आईसीयू में भर्ती है।
Next Story