उत्तराखंड

Nainital: गर्जिया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी

Admindelhi1
10 Sept 2024 3:46 PM IST
Nainital: गर्जिया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी
x
ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 से ज्यादा लोग सवार थे.

नैनीताल: कोसी नदी में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में पलट गई। इस हादसे में उधम सिंह नगर और यूपी के 21 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 से ज्यादा लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम सुल्तानपुर पट्टी (उधम सिंह नगर) के पास किशनपुर मसवासी (सीतारामपुर) से 35 श्रद्धालुओं का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से रामनगर गर्जिया मंदिर पहुंचा। लौटते समय ढिकुली के पास मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा होते ही वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हरवती देवी और नीतू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली।

उनका इलाज रामनगर में चल रहा है।

ओमकार दिवाकर, अमित, दीपाली, अक्षरा, सचिन, रोहित कुमार, सोना, रोहित, अभिषेक, अंकित, आदेश, दीपक, सुरेश, मीनाक्षी, सानिया, माया देवी, दीपक, तेजपाल, रिद्धि, जमुनी कुमारी और रिजवान। घायलों का इलाज रामनगर अस्पताल में चल रहा है. जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं।

Next Story