उत्तराखंड

Nainital: मोटर साइकिल की टक्कर से झील में जा गिरा पर्यटक

Admindelhi1
25 Sept 2024 4:02 PM IST
Nainital: मोटर साइकिल की टक्कर से झील में जा गिरा पर्यटक
x
बाइक सवार युवक को पकड़ा

नैनीताल: भीमताल में मोटरसाइकिल सवार और पर्यटक की टक्कर के बाद पर्यटक झील में जा गिरा । पर्यटक को बमुश्किल बोट से बचाया गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया गया है। नैनीताल जिले में भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में बुलंदशहर से आए स्कूली पर्यटकों का एक दल घूम रहा था। भीमताल डैम के समीप घूम रहे दल के शिक्षक को तेज रफ्तार आई एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो सीधे गहरी झील में जा गिरे। हादसा होते ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बोट चालक व उसके साथी को मौके पर पहुंचने को कहा और रेस्क्यू कार्य शुरू हो गया। पर्यटक यूपी.के बुलंदशहर से एक स्कूल दल के साथ भीमताल घूमने आए थे।

भीमताल झील की डाँठ में टीचर और बच्चे झील किनारे फोटोग्राफी कर रहे थे। अचानक बाइक से लगी टक्कर से शिक्षक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे झील में गिर गया जिन्हें स्थानीय लोगों ने सकुशल बाहर निकल लिया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई। अन्य पर्यटकों ने भी स्थानीय बाइक सवार युवक पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Next Story