उत्तराखंड

Nainital: कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने राज्य में बनाई पहचान

Admindelhi1
12 Nov 2025 11:32 AM IST
Nainital: कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने राज्य में बनाई पहचान
x

नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नकुल साह देव और नंदिनी की टीम ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दोनों प्रतिभागियों को पूर्व मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के हाथों 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि पर कुमाऊँ विवि के कुलपति प्रो. दीवान रावत, समन्वयक प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. दीपिका पंत, प्रो. दीपिका गोस्वामी, डॉ. हिमांशु लोहनी और डॉ. दिव्या पांगती ने नकुल साह और नंदिनी के साथ यशराज सहित सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षक विक्रांत चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Next Story