उत्तराखंड
Nainital: 16 वर्षीय लड़की के लापता होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी
Admindelhi1
26 Aug 2025 5:00 PM IST

x
"बेटी को तलाशने के लिये मदद की गुहार"
नैनीताल: नगर की एक 16 वर्षीय किशोरी बीते एक सप्ताह से भी अधिक समय से घर से गायब है। किशोरी की मां ने बेटी को तलाशने के लिये मदद की गुहार लगायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय मेघा वर्मा 12वीं कक्षा की छात्रा है और अपनी मां के साथ नगर के मल्लीताल स्थित नैनी विहार में रहती है। वह अपने परिवार की छोटी बेटी है। बड़ी बहन का विवाह हो चुका है। वह गत 18 अगस्त की सुबह 9 बजे घर से बाजार जाने के लिये निकली थी। तभी से वह गायब है, और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। मां दिव्या वर्मा ने काफी खोजबीन के बाद भी न मिलने पर मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी है।
नगर कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि पुलिस तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त करते हुए उसकी तलाश कर रही है।
Tagsनैनीताल16 वर्षीयलड़कीलापताखबरक्षेत्रसनसनीNainital16 year oldgirlmissingnewsareasensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





