उत्तराखंड
Nainital: नाले में शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Tara Tandi
17 March 2025 2:08 PM IST

x
Nainital नैनीताल: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी पुराना हो सकता है.
नाले में शव मिलने से मची सनसनी
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मामले की जानकारी देते हुए सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया.
शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.
TagsNainital नाले शव मिलनेमची सनसनीशिनाख्त जुटी पुलिस Nainital: Dead body found in drainsensation createdpolice busy in identificationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





