उत्तराखंड

Nainital: राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए सक्षम दर्शन चयनित

Admindelhi1
27 Jun 2026 11:43 AM IST
Nainital: राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए सक्षम दर्शन चयनित
x
कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे सक्षम दर्शन

नैनीताल: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी निवासी शतरंज खिलाड़ी सक्षम दर्शन का अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अंडर-17 वर्ग में प्रथम और अंडर-19 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार हासिल किया।

देवभूमि शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित भारतीयम विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सक्षम दर्शन ने यह उपलब्धि हासिल की। बताया गया कि अंडर-17 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक जम्मू में तथा अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से चार नवंबर तक पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी।

सक्षम दर्शन इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थी हैं। उनके पिता सुनील कुमार सिंचाई खंड हल्द्वानी में प्रभागीय लेखाधिकारी तथा माता संगीता कुमारी गृहिणी हैं।

इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष समित टीकू, शतरंज प्रशिक्षक नीरज साह और कृष्ण तिवारी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Next Story