उत्तराखंड

Nainital: डीएसबी परिसर में आयोजित कार्यक्रम संपन्न, छात्रों ने दिखाया दम

Admindelhi1
7 March 2026 12:10 PM IST
Nainital: डीएसबी परिसर में आयोजित कार्यक्रम संपन्न, छात्रों ने दिखाया दम
x

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग ने “वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य के विकास में सहायक है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

विपक्ष में बोलने वालों मे नकुल सहदेव और पक्ष में बोलने वालों में अर्णव त्रिपाठी विजेता रहे। दोनों विजेता विद्यार्थी डीएसबी परिसर में आयोजित होने वाली कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में दीपांशु पालीवाल, साकेत बिष्ट और कृष्ण चंद्र ने भी प्रतिभाग किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल और प्रो. ललित शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नवीन पांडे, लता, विशाल और वसुंधरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story