उत्तराखंड

Nainital: पुलिस ने झील से वृद्ध का शव बरामद किया

Admindelhi1
16 Sept 2025 6:15 PM IST
Nainital: पुलिस ने झील से वृद्ध का शव बरामद किया
x
"झील में शव मिलने से प्रशासन सक्रिय"

नैनीताल: मंगलवार सुबह नैनी झील से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान नगर के अयारपाटा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय अनिल पुत्र बरा राम के रूप में हुई है।

बताया गया है कि मृतक सोमवार सुबह से गायब था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह उसका शव ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर के पास नैनी झील की सतह पर तैरता नजर आया।

सूचना मिलने पर पहुंची तल्लीताल पुलिस के जवानों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज नयाल के नेतृत्व में शव को झील के किनारे लाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। बताया गया है कि मृतक पूर्व में नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कार्य करता था, लेकिन कई वर्ष पूर्व यहां से कार्य छोड़कर चला गया था और विद्यालय परिसर से बाहर रहता था। अलबत्ता उसका पुत्र विद्यालय में कार्य करता है। पुलिस उसके झील में डूबने के कारणों की जांच कर रही है।

Next Story