उत्तराखंड

Nainital: परेड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Admindelhi1
16 May 2026 8:47 AM IST
Nainital: परेड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
x

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार को आयोजित ‘शुक्रवार परेड’ में पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट एवं शस्त्र संचालन कौशल का निरीक्षण किया।

परेड में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, अग्निशमन सेवा, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट शस्त्र संचालन एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

परेड के दौरान पुलिस टोलियों को ड्रिल, शस्त्र संचालन तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित अभ्यास कराया गया और जवानों की कार्यकुशलता एवं सामंजस्य का मूल्यांकन किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि नियमित परेड एवं ड्रिल का उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ एवं तनावमुक्त बनाए रखना है, जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्मविश्वास एवं संयम के साथ दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का संदेश दिया।

परेड के उपरांत एसएसपी ने मैस, पुलिस कैंटीन, सीपीसी कैंटीन एवं एमटी शाखा का निरीक्षण कर स्वच्छता, पौष्टिक भोजन, सरकारी वाहनों की फिटनेस एवं पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अंजना, अमित कुमार, सुमित पांडे, रविकांत सेमवाल, अंकित थपलियाल, विनय सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story