उत्तराखंड
Nainital: पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 1 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tara Tandi
11 Dec 2024 12:49 PM IST

x
Nainitalनैनीताल: प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल जिले में भी नशे की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच काठगोदाम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
1 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काठगोदाम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जो मोटरसाइकिल से चरस की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इन तस्करों से एक किलो 104 ग्राम चरस भी बरामद की है।
पहाड़ से तस्करी कर ला रहे थे चरस
बता दें कि ये कार्रवाई काठगोदाम थाना क्षेत्र में की गई। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान काठगोदाम निवासी नितेश कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी पहाड़ से मोटरसाइकिल पर चरस लेकर आ रहे थे। जिनसे पूछताछ के बाद चरस की तस्करी करने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
TagsNainital पुलिस हाथ लगी कामयाबी1 किलो चरसदो तस्कर गिरफ्तारNainital police got success1 kg hashishtwo smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





