उत्तराखंड
Nainital: नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कार्यभार, विश्वविद्यालय में नई जिम्मेदारी
Admindelhi1
2 Sept 2026 8:48 AM IST
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने संभाली जिम्मेदारी, प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने लिया चार्ज
नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. लोहनी वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति हैं और राजभवन की ओर से उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
कार्यभार ग्रहण करने पर कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. संजय पंत, प्रो. अमित जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. एसएस बरगली, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, राकेश कुमार, डॉ. सावित्री कैड़ा, डॉ. शिरीष मौर्य, डॉ. रीना सिंह, नवीन पनेरू और डॉ. चंद्रकला रावत ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और डॉ. शिवांगी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर प्रो. लोहनी का अभिनंदन किया।
Tagsनैनीतालनवनियुक्तकुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनीसंभालाकार्यभारविश्वविद्यालयनई जिम्मेदारीजनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





