उत्तराखंड

Nainital: एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मिला जवान का शव

Admindelhi1
16 July 2024 10:59 AM IST
Nainital: एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मिला जवान का शव
x
पानी कम होने के बाद टीम ने पत्थरों के बीच फंसे शव को बाहर निकाला

नैनीताल: भीमताल में पदमपुरी रोड पर बमेटा के पास नौ जुलाई को नहाते समय डूबे सेना के जवान हिमांशु दफोटिया का शव कल (सोमवार) को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के दौरान बरामद कर लिया। पानी कम होने के बाद टीम ने पत्थरों के बीच फंसे शव को बाहर निकाला।

शव मिलने के बाद परिवार का हाल बेहाल हो गया और रोना-पीटना मच गया. धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की मदद से सोमवार को शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि नदियों, झीलों और तालाबों में स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर वह इन जगहों पर नहाते हुए पकड़े गए तो उन्हें छह महीने की जेल होगी.

Next Story