उत्तराखंड
Nainital: नैनीताल की छात्रा भूमिका बनी टॉपर, तीसरा स्थान प्राप्त
Admindelhi1
25 April 2026 4:54 PM IST

x
नैनीताल: नैनीताल जनपद की भूमिका जलाल ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र और जनपद का गौरव बढ़ाया है। भूमिका ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भूमिका नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के अंतर्गत अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिर गोविंद बल्लभ पंत राजकीय इंटर कॉलेज खैरना की छात्रा हैं। उनके पिता देवेंद्र सिंह जलाल व्यवसायी हैं।
भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा परिजनों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग सात घंटे अध्ययन कर यह उपलब्धि हासिल की है। भविष्य में वह अभियंता बनने की इच्छुक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।
Tagsउत्तराखंडनैनीतालछात्राभूमिकाटॉपरतीसरास्थानप्राप्तUttarakhandNainitalstudentroletopperthirdpositionachievedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





