उत्तराखंड
Nainital : मानसून ने दी में दस्तक, सिंचाई विभाग ने दिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Tara Tandi
30 Jun 2024 8:08 AM GMT
x
Nainital नैनीताल :उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा के साथ ही चैनेलाइज के अलावा सुरक्षा दीवार के कार्य लगभग पूरा कर लिए गए हैं। लेकिन कुछ जगहों में कार्य में हो रही देरी पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि करीब 250 करोड़ की लागत से एक दर्जन से अधिक कार्य योजना पर कार्य किया गया है। जिसके तहत अधिकतर कार्यों को पूरा कर लिया गया है, जिनमें मुख्य रूप से नैनीताल के बलियानाला भूस्खलन प्रभावित रामनगर स्थित गर्जिया माता मंदिर की सुरक्षा दीवार का भी लगभग पूरा कार्य हो चुका है।
सिंचाई विभाग ने दिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा की दीवार के अलावा हल्द्वानी कालाढूंगी ऊंचापुल नहर कवरिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है, एसबीआई बैंक से लेकर नवाबी रोड तक का नहर कावरिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। वहीं पिछले साल आई आपदा के दौरान नैनीताल और उधम सिंह नगर अंतर्गत सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त नहरों का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा तेजी से सभी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जो जल्द ही पूरी हो जाएंगी।
TagsNainital मानसूनदी दस्तकसिंचाई विभागदिए बाढ़ सुरक्षा कार्योंतेजी लाने निर्देशNainital monsoon knockedirrigation department gave instructions to speed up flood protection worksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story