उत्तराखंड
Nainital: प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों की हुई घोषणा, गुरुद्वारा समिति में नेतृत्व परिवर्तन
Admindelhi1
11 May 2026 10:47 AM IST

x
नैनीताल: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक समिति के रविवार को आयोजित हुए चुनाव में सर्वसम्मति से जोगेन्दर सिंह आनंद को अध्यक्ष तथा अमरप्रीत सिंह को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी रविन्द्र सिंह रैना एवं कुलविन्दर सिंह किंदा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभा की ओर से वित्तीय लेखाजोखा भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव अमरप्रीत सिंह ने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर सभा के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा समिति धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी।
Tagsनैनीतालप्रबंधकसमितिपदाधिकारियोंघोषणागुरुद्वारा समितिनेतृत्वपरिवर्तनNainitalManagerCommitteeOffice BearersAnnouncementGurdwara CommitteeLeadershipChangeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





