उत्तराखंड
Nainital: तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंदा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज
Tara Tandi
28 Dec 2024 3:18 PM IST

x
Nainital नैनीताल: उत्तराखंड में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंद दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर कुचले जाने के कारण अब तक मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड में यहां तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंदा
नैनीताल में बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का सिर बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
शनिवार सुबह मिली पुलिस को जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लोगों ने रास्ते में शव कुचला हुआ पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस
मृतक की पहचान के लिए पुलिस पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस इस रास्ते से गुजरे सभी वाहनों की भी जांच कर रही है। आस-पास के लोगों से भी पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
TagsNainital तेज रफ्तार कारमजदूर रौंदाशव पोस्टमार्टम भेजNainital High speed car tramples labourerbody sent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





