उत्तराखंड

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के परिणाम जारी किए

Admindelhi1
15 July 2026 9:39 AM IST
Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के परिणाम जारी किए
x
पीजी छात्रों का इंतजार खत्म, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किए नतीजे

नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के अंतर्गत एमकॉम, एमए तथा एमएससी के अंतिम (चतुर्थ) सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर अपना परिणाम देखने और अंकपत्र की प्रति डाउनलोड करने की अपील की है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई को एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमए (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं इतिहास) चतुर्थ सेमेस्टर तथा एमएससी (प्राणी विज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणाम समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा आवेदन किया था, वे अपने समर्थ स्टूडेंट अकाउंट अथवा विश्वविद्यालय की परीक्षा वेबसाइट पर उपलब्ध लॉगिन के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। महाविद्यालयों एवं संस्थानों के लॉगिन पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन अथवा शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुआ है, उनका परिणाम फिलहाल रोका गया है। ऐसे अभ्यर्थियों से अपने संबंधित महाविद्यालय अथवा संस्थान से संपर्क करने को कहा गया है।

Next Story