उत्तराखंड

Nainital: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र कौशल का नौसेना में चयन

Admindelhi1
24 Feb 2026 7:02 PM IST
Nainital: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र कौशल का नौसेना में चयन
x

नैनीताल: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के छात्र कौशल चंद्र विश्वकर्मा के भारतीय नौसेना में चयन से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले कौशल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि कौशल की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई। वे विद्यालय में नेवल एनसीसी कैडेट रहे और प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना का परिचय दिया। शिक्षकों का उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा। कौशल वर्तमान में नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में निवास करते हैं।

वे खेलों में भी सक्रिय रहे हैं और हॉकी तथा फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका पैतृक गांव जनपद चंपावत में स्थित है। विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा एनसीसी नेवल विंग ने कौशल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Story