उत्तराखंड
nainital : लालकुआं-राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Tara Tandi
18 March 2024 11:39 AM IST

x
नैनीताल : पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से होली पर लालकुआं-राजकोट विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं-राजकोट-लालकुआं (05045/05046) होली विशेष गाड़ी का संचालन 24 मार्च और 31 मार्च को लालकुआं और 25 मार्च, एक अप्रैल को राजकोट से दो फेरों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट होली विशेष गाड़ी लालकुआं से 13:10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13:38 बजे, बरेली जं. से 15:09 बजे, दूसरे दिन जयपुर से 00:45 बजे, वांकानेर जं. से 17:32 बजे छूटकर 18:35 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05046 राजकोट-लालकुआं होली विशेष गाड़ी राजकोट से 22:30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर से 23:10 बजे, दूसरे दिन सुरेंद्रनगर 00:20 बजे, महेसाना से 02:32 बजे, तीसरे दिन सोरों शुकर क्षेत्र से 00:10 बजे और किच्छा से 03:27 बजे छूटकर लालकुआं 04:05 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का और वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
एक घंटा देर से पहुंची बाघ एक्सप्रेस
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हावड़ा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से स्टेशन पहुंची।
Tagsलालकुआं-राजकोटहोली स्पेशल ट्रेनसुविधाLalkuan-RajkotHoli Special TrainSuvidhaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





