उत्तराखंड

Nainital: विधानसभा में कांग्रेस के विरोध में भाजपा का पुतला दहन

Admindelhi1
21 Aug 2025 10:30 AM IST
Nainital: विधानसभा में कांग्रेस के विरोध में भाजपा का पुतला दहन
x
"अमर्यादित व्यवहार पर भाजपा का जोरदार विरोध"

नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों द्वारा 19 अगस्त को विधानसभा में किए गये अमर्यादित व्यवहार के विरोध में बुधवार को नगर में मल्लीताल पंत मूर्ति के पास कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है और वह जनता को गुमराह करने वाली राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस ने विधानसभा में अराजकता फैलाकर भाजपा को झूठे मुद्दों में फंसाने का प्रयास किया है, जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है और जल्द ही कांग्रेस की राजनीति का सच जनता के सामने लाया जाएगा।

कार्यक्रम में मोहित साह, निखिल बिष्ट, विक्रम राठौर, हरीश राणा, आशीष बजाज, प्रदीप आर्य, भारत मेहरा, आयुष भंडारी, दया किशन पोखरिया, बिमला अधिकारी, कविता गंगोला, कलावती असवाल, मीरा बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, भावना मेहरा, भोला दत्त तिवारी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, संतोष साह, कृष्ण कुमार शर्मा, शिवांशु जोशी, राहुल नेगी, युवराज करायत, प्रियांश आर्या और पार्थ साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story