उत्तराखंड

Nainital: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

Admindelhi1
21 Feb 2026 9:41 PM IST
Nainital: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण
x

नैनीताल: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के एमएससी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने शनिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभागीय हर्बेरियम, हाइड्रोपोनिक्स प्रणाली, जैव विविधता अनुभाग, ग्लास हाउस व उद्यान का अवलोकन कर व्यावहारिक एवं शोधपरक जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत तथा डॉ. हेम जोशी ने विश्वविद्यालय एवं विभाग में संचालित शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नैनीताल एवं उत्तराखंड की विशिष्ट वनस्पति प्रजातियों, पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्रीय जैव विविधता के महत्व से अवगत कराया।

इस दौरान विभाग में चल रहे शोध कार्यों, प्रयोगशाला सुविधाओं तथा विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई। आगंतुक दल का नेतृत्व डॉ. अजय कुमार, डॉ. दीपक बामल और डॉ. पवन ने किया। उनके साथ मोनिका, भारती, सुमन सहित अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया।

Next Story