उत्तराखंड

Nainital: डीएसबी परिसर ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 7 रन से हराया

Admindelhi1
29 April 2026 10:00 AM IST
Nainital: डीएसबी परिसर ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 7 रन से हराया
x

नैनीताल: नैनीताल में डीएसबी परिसर इलेवन और कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन के मध्य मंगलवार को खेले गए टी-20 सद्भावना क्रिकेट मुकाबले में डीएसबी परिसर ने सात रन से विजय प्राप्त की। डीएसबी परिसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए, जिसके जवाब में कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन 116 रन बनाकर 19वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

डीएसबी परिसर की ओर से प्रो. अमित जोशी ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि डॉ. अलंकार ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. अशोक कुमार ने चार विकेट लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से अनिल देव ने 31 रन, डॉ. अशोक ने 17 तथा अनिल ने 16 रन बनाए। पुष्कर ने तीन विकेट लिए।

मैच के पश्चात डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने डीएसबी परिसर को विजेता तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्रो. अमित जोशी तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार डॉ. अशोक कुमार म्यूजिक को दिया गया।

मुकाबले में अंपायरिंग आयुष रावत एवं राज मिश्रा ने की, जबकि स्कोरिंग सूरज और वरुण ने संभाली। इस अवसर पर डॉ. अमित जोशी, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. हृदेश कुमार, प्रदीप कुमार, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. संजय घिल्डियाल, उमेद, डॉ. रितेश साह, लाल सिंह, चारु, अनीता रावत, शिखा, अतुल, डॉ. पीएस अधिकारी, हर्षवर्धन चौधरी, डॉ. विजय कुमार, नवल बिनवाल, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. मनोज बिष्ट, जय सिंह, गब्बर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Story