उत्तराखंड
Nainital: पार्वती प्रेमा जगती में वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 से
Admindelhi1
22 May 2026 7:23 PM IST

x
नैनीताल: पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार नैनीताल में विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्रीनिवास गुप्ता की स्मृति में आगामी 23 और 24 मई को दो दिवसीय हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के माधव सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसमें नैनीताल जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “क्या बेहतर भविष्य की तलाश में उत्तराखंड से होने वाला पलायन नैतिक रूप से उचित है?” निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विषय राज्य की गंभीर चुनौतियों से जुड़ा हुआ है और विद्यार्थियों के माध्यम से इस पर होने वाला विमर्श समाज को नई दिशा देने के साथ युवाओं को उत्तराखंड की समस्याओं एवं संभावनाओं के प्रति जागरूक करेगा।
TagsNainitalParvati Prema Jagatidebatecompetitioninaugurationfrom 23rdनैनीतालपार्वती प्रेमा जगतीवाद-विवादप्रतियोगिताशुभारंभ23 सेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





