उत्तराखंड
Nainital: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मामला दर्ज
Admindelhi1
28 Sept 2024 4:37 PM IST

x
सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नैनीताल: एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला भवानीगंज में रहने वाले विजय उर्फ विक्की कश्यप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई नकुल कश्यप 24 सितंबर की रात करीब सवा 11 बजे भवानीगंज से रामलीला देखकर घर जा रहे थे।
तभी इंदिरा कॉलोनी, रामनगर निवासी कौशल चिलवाल और छह अज्ञात लोगों ने उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके भाई के सिर में छह टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कौशल और उसके छह अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Tagsउत्तराखंडनैनीतालक्राइम न्यूज़युवकधारदार हथियारजानलेवाहमलामामलादर्जमुकदमा दर्जUttarakhandNainitalCrime Newsyouthsharp weapondeadlyattackcaseregisteredcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





