Nainital: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: चम्पावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में गुरुवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का वातावरण है तथा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद जीनू पांडे व अंकित चंद्रा, शिवम बजाज, मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा, मनोज ममगाईं, संजय कुमार, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, लता तरुण, गीता मंडल, देवकी, रवींद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, राहुल कुमार, सिद्धार्थ टंडन, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नितिन जाटव, इमरान, सक्षम, कुणाल, कैलाश, नफीस, राहुल देव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





