उत्तराखंड
Nainital: दुष्कर्म मामले में सीएम सख्त, कहा- अपराधी को मिलेगी कड़ी सजा
Tara Tandi
3 May 2025 1:37 PM IST

x
Nainital नैनीताल: किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है. सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार से फ़ोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया.
सीएम धामी ने दी पीड़िता के परिजनों को सांत्वना
सीएम धामी ने नैनीताल के जिलाधिकारी और एसएसपी को निर्देश दिए कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा और सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. सीएम धामी ने कहा कि मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.
पीड़िता के परिजनों को दिलाया निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी. हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं. बता दें नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद मीना ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया.
किशोरी और उसकी बहन की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार
वहीं सीएम के निर्देश पर डीएम ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए हैं. साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. सीएम के निर्देश पर सरकार पीड़िता और उसकी बहन की शिक्षा की व्यवस्था भी करेगी, ताकि किशोरी का भविष्य सुरक्षित हो सके.
TagsNainital दुष्कर्म मामलेसीएम सख्तअपराधी मिलेगी कड़ी सजाNainital rape caseCM strictculprit will get severe punishmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





