उत्तराखंड

Nainital: हल्द्वानी में जनता से सीधे संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें

Admindelhi1
25 May 2026 10:28 AM IST
Nainital: हल्द्वानी में जनता से सीधे संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें
x
जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं का लिया संज्ञान

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं संतुष्टिपरक समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल को देखते हुए आवश्यकता अनुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों और हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने तथा विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस अवसर पर काबीना मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर ‘डब्बू’, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story