
x
Nainital नैनीताल : नैनीताल के दो पांखी क्षेत्र में बन रहे पुल की खुदाई का मलबा कोसी नदी में डालने से स्थानीय लोग नाराज हैं। उनका आरोप है कि डंपरों से मलबा डालकर नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर मलबा डालना बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दो पांखी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए की जा रही खुदाई का मलबा छड़ा के समीप कोसी नदी की ओर पलट दिए जाने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
आरोप लगाया कि पत्थर तो इकठ्ठा किए जा रहे हैं पर मलबा डंपरों के जरिए नदी की ओर डाल खतरा बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नदी की ओर मलबा डालने पर कार्रवाई की मांग की है। दो टूक कहा की यदि मनमानी की गई तो फिर आंदोलन शुरु किया जाएगा।
हाईवे के समीप बहने वाली जीवनदायिनी कोसी नदी में डंपरों के जरिए मलबा पलटने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईवे पर दो पांखी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए पौकलेड मशीन से की जा रही खुदाई से निकाले जा रहे मलबे को छड़ा बाजार के समीप से धड़ल्ले से नदी की ओर डाल दिया जा रहा है।
Tagsनैनीतालकोसी नदीमलबा फेंके जानेरबवालआंदोलनचेतावनीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





