उत्तराखंड

Nainital: कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला के गले से छीनी चेन

Tara Tandi
3 Sept 2024 3:27 PM IST
Nainital: कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला के गले से छीनी चेन
x
Nainital नैनीताल: प्रदेश में बीते कुछ समय से लगातार अपराध की घटनाओं नें इजाफा देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं। हल्द्वानी में जहां बीते दिनों दुष्कर्म का मामला सामने आया था तो वहीं अब महिला से कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है।
कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला के गले से छीनी चेन
हल्द्वानी में बदमाशों के हौंसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हल्द्वानी से इस बार चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। बता दें कि कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर एक महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार सुबह बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। महिला रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाश वहां और महिला के गले से चेन छीन ली। जिसके बाद वो फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला के परिजनों ने पुलिस को पत्र लिखा है और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है।
Next Story