उत्तराखंड
Nainital: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, एक्सीडेंट में दंपति की मौत
Tara Tandi
16 March 2025 1:57 PM IST

x
Nainital नैनीताल : सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कालाढूंगी में देर रात एक कार का अचानक टायर फट गया. जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.
एक्सीडेंट में दंपति की मौत
हादसा शनिवार देर रात को गडप्पू के पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मोहित पाल अपनी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी नई दिल्ली के साथ अपने गांव कालाढूंगी से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान अचानक कार का टायर फैट गया. जिससे कार पेड़ से जा टकराई.
पुलिस ने कब्जे में लिए मृतकों के शव
हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है. जिसके बाद से मृतकों में परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
TagsNainital टायर फटनेअनियंत्रित कारएक्सीडेंट दंपति मौतNainital tyre burstuncontrolled caraccidentcouple diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





