उत्तराखंड
Nainital: खड़े ट्रक से जा टकराई कार, एक शख्स की मौत, 3 घायल
Tara Tandi
30 April 2025 3:44 PM IST

x
Nainital नैनीताल : सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गेठिया क्षेत्र में कार खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
खड़े ट्रक से जा टकराई कार
हादसा बीती शाम को गेठिया क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार कार गेठिया पड़ाव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में कार सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए. राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया.
हादसे में किशोर की मौत
बताया जा रहा है कार सवार देर शाम जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे. कार सड़क पार्क करने के दौरान अचानक गाड़ी की रफ़्तार बढ़ गई और कार खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में गर्व बगड़वाल (16) की मौत हो गई. जबकि मानस, पंकज और लोकेश की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
TagsNainital खड़े ट्रकटकराई कारएक शख्स मौत3 घायलNainital: Car collides with parked truckone person dead3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





