उत्तराखंड

Nainital: कचरा प्रबंधन अभियान के तहत विद्यार्थियों को बोतलें बांटी गईं

Admindelhi1
22 May 2026 8:06 PM IST
Nainital: कचरा प्रबंधन अभियान के तहत विद्यार्थियों को बोतलें बांटी गईं
x
ओखलकांडा में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल: सर्वोच्च न्याालय के निर्देशों एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम पंचायत टांडा में शुक्रवार को कूड़ा प्रबंधन एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। ओखलकांडा के प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मदन परगाईं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक एवं पन्नियों जैसे ठोस कूड़े को अलग-अलग एकत्रित कर बोतलों में सुरक्षित रखने की सलाह दी, ताकि गांव और विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखा जा सके तथा प्लास्टिक को जलाने और इधर-उधर फैलने से रोका जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडा को ठोस कूड़ा संग्रह के लिए एक-एक बोतल भी उपलब्ध कराई और बताया इन एक बोतल में कई किलो प्लास्टिक एवं पन्नियां सुरक्षित रखी जा सकती हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में पूरी ग्राम पंचायत में इस प्रकार की बोतलें वितरित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Next Story