उत्तराखंड
Nainital: नैनीझील में मिला शव , MBPG कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर के रूप में हुई पहचान
Tara Tandi
7 Sept 2024 11:56 AM IST

x
Nainital नैनीताल: नैनीझील में सुबह-सुबह कुछ लोगों नए शव को उतरते हुए देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तल्लीताल पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। शव की पहचान एमबीपीजी कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर के रूप में हुई है।
नैनीझील में शव मिलने से मची सनसनी
मिली जानकारी के मुताबिक नैनीझील से मिले शव की पहचान शव से मिले दस्तावेजों के आधार हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर हल्द्वानी छड़ेल सुयाल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर देवकी नंदन पंत के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
गुरुवार शाम से घर नहीं आए थे मृतक
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक देवकी नंदन पंत की पत्नी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है लेकिन कोई सुधार नहीं है। जिसके चलते देवकी नंदन पंत मानसिक रूप से परेशान थे। गुरूवार शाम ब वो घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई लोकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
TagsNainital: नैनीझील मिला शवMBPG कॉलेजरिटायर्ड प्रोफेसररूप पहचानNainital: Dead body found in Naini lakeMBPG Collegeretired professoridentityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





