उत्तराखंड

Nainital: अपर महानिदेशक ने नैनीताल में एनसीसी मुख्यालय का निरीक्षण किया

Admindelhi1
2 April 2026 10:52 AM IST
Nainital: अपर महानिदेशक ने नैनीताल में एनसीसी मुख्यालय का निरीक्षण किया
x

नैनीताल: राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने बुधवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए मुख्यालय को उत्कृष्ट इकाई बताते हुए कैडेटों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित कैडेट्स की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

इससे पूर्व उनके आगमन पर कैडेटों ने उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। साथ ही ग्रुप कमांडर कमोडोर बल राजेश सिंह तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महानिदेशक के अवलोकनार्थ विभिन्न इकाइयों ने प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिये फायरिंग उपकरण, रॉक क्लाइम्बिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, शिप मॉडलिंग एवं ड्रोन तकनीक आदि प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया।

कार्यक्रम में एनसीसी की 5 नेवल यूनिट के कैप्टन मृदुल साह, 77वीं बटालियन के कर्नल जितेंद्र शर्मा, 24 गर्ल्स बटालियन की कर्नल कुलकर्णी, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की कमांडिंग ऑफिसर अर्चना चौधरी, 79वीं बटालियन के कर्नल अभिजीत मेहता तथा 80वीं बटालियन पिथौरागढ़ के लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र सिंह ऐड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Story