उत्तराखंड

Nainital: रेलवे ट्रैक पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से हाथी की दर्दनाक मौत

Tara Tandi
15 April 2025 12:35 PM IST
Nainital: रेलवे ट्रैक पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से हाथी की दर्दनाक मौत
x
Nainital नैनीताल: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मुक्तिधाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत हो गई. मामला तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन की गोला रेंज का है. घटना की सूचना मिलने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
लालकुंआ में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत
घटना सोमवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मुक्तिधाम के पास ट्रेन की चपेट में आकर नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रेन की जोरदार टक्कर से हाथी पटरी के पास बने एक घर में जा गिरा. इस दौरान हाथी ने दम तोड़ दिया.
वन विभाग के मचा हड़कंप
वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के शव को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा है. बताया जा रहा है उक्त स्थान पर ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व में कई हाथियों की मौत हो चुकी है.
Next Story