उत्तराखंड
Nainital : दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की वाटर फॉल में डूबने से मौत
Tara Tandi
27 Jun 2024 11:51 AM IST

x
Nainital नैनीताल :दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए युवक की ज्योतिकोट क्षेत्र में स्थित वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव पुलिस ने वाटर फॉल से बरामद कर लिया है। जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है।
बता दें मंगलवार को मोहित आर्य (25) अपने पांच दोस्तों के साथ उधम सिंह नगर से ज्योतिकोट पेट्रोल पंप के पास के ढकियाताल गधेरे पहुंचा था। सभी दोस्तों ने यहां पार्टी की और अपने घर चले गए। लेकिन मोहित घर नहीं पहुंचा। बुधवार तक भी जब मोहित अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज की। पता चला की मोहित अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल वाटर फॉल गया था।
SDRF ने किया युवक का शव बरामद
पुलिस ने मोहित के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोहित गदेरे में लापता हो गया। डर के कारण उन्होंने ये बात किसी को नहीं बताई और अपने अपने घर चले गए। युवकों की जानकारी पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मोहित की गदेरे में तलाश की। काफी देर खोजबीन के बाद युवक का शव गदेरे से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों की ओर से फिलहाल को कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsNainital दोस्तों घूमने आए युवकवाटर फॉलडूबने मौतNainital: Young men came to visit friendswaterfalldeath by drowningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





