उत्तराखंड

Nainital: उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरी टैक्सी से सभी को सुरक्षित निकाला गया

Admindelhi1
23 July 2026 6:13 PM IST
Nainital: उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरी टैक्सी से सभी को सुरक्षित निकाला गया
x
टैक्सी दुर्घटना से मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों की बची जान

नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योलीकोट के एक नंबर बैंड के समीप गुरुवार सुबह पर्यटकों से भरी एक टवेरा टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ और ज्योलीकोट चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी सात पर्यटकों का सकुशल बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टवेरा टैक्सी नैनीताल से सात पर्यटकों को लेकर हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान ज्योलीकोट स्थित एक नंबर बैंड के पास टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ के उप निरीक्षक मनोज रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल के कर्मी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ, ज्योलीकोट चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर छह लोगों को तत्काल और एक अन्य यात्री को विषम परिस्थितियों के बीच समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ज्योलीकोट पुलिस चौकी के प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमल मिश्रा ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे हुई दुर्घटना में टवेरा टैक्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सालय भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल पर्यटकों की पहचान की प्रक्रिया जारी थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नंबर बैंड दुर्घटनाओं के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील स्थान है। यहां पर अनेकों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, और होती रहती हैं, लेकिन इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी प्रयास किये जाते नहीं दिखाई देते, जबकि ऐसे प्रयास किये जाने की नितांत आवश्यकता है।

Next Story