उत्तराखंड

Nainital: स्वरोजगार के लिए 50 आवेदकों का किया गया चयन

Admindelhi1
23 July 2024 4:24 PM IST
Nainital: स्वरोजगार के लिए 50 आवेदकों का किया गया चयन
x
जिला चयन समिति की हुई बैठक

नैनीताल: सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने विकास भवन सभागार में स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति के साथ बैठक की। बैठक में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए आवेदकों की चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

होम स्टे योजना से 17 आवेदकों का चयन किया गया, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना से वाहन मद से 13 आवेदकों का चयन किया गया तथा गैर वाहन मद से 20 आवेदकों का चयन किया गया। साथ ही आवेदकों के प्रस्ताव फंडिंग बैंकों को भेज दिए गए। सीडीओ ने कहा कि पहाड़ से पलायन को रोकने के लिए सरकार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजनाओं का लाभ दे रही है। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, मुकेश बेलवाल, केआर आर्या, बीके सिंह, अखिलेश सती मौजूद रहे।

Next Story