उत्तराखंड

Nainital: गौला नदी में नहाने गया 10 साल का मासूम बहा, गोरापड़ाव में मिला शव

Tara Tandi
11 Aug 2024 9:48 AM GMT
Nainital: गौला नदी में नहाने गया 10 साल का मासूम बहा, गोरापड़ाव में मिला शव
x
Nainital नैनीताल: रविवार सुबह हल्द्वानी में गौला नदी में नहाने गया एक मासूम हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा गौला नदी में नहाने के लिए उतरा और नदी के तेज बहाव में बह गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।
गौला नदी में नहाने गया 10 साल का मासूम बहा
रविवार को अमरजीत (10) पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा गौला नदी में नहाने के लिए गया। लेकिन नहाने के दौरान वो नदी के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते नदी में ओझल हो गया। नदी के आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस के दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला शव
काफी देर तक बच्चे को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया। काफी देर खोजने के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Next Story