उत्तराखंड

Mussoorie: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच घायल

Tara Tandi
29 Sept 2024 12:01 PM IST
Mussoorie: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच घायल
x
Mussoorie मसूरी: सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बीती देर रात पर्यटकों की कार हाथीपांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुजफ्फरनगर से चार युवक घूमने के लिए मसूरी आए थे. तभी उनकी कार हाथीपांव रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर समेत चारों युवकों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
पांच लोग घायल
हादसे में घायल पांचों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान शशांक, अमन, करण और आकाश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है हादसे में ड्राइवर साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.
Next Story