उत्तराखंड
Mussoorie: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत एक घायल
Tara Tandi
29 May 2025 4:08 PM IST

x
Mussoorie मसूरी : सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बीती देर रात मसूरी से देहरादून आ रही कार गलोगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है.
मसूरी में गलोगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
हादसा बीती रात करीब दो बजे के आसपास का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार कोलूखेत से लगभग 2 किमी आगे गलोगी पर एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल था.
हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
पुलिस ने घायल शख्स को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा क रूप में हुई है. जबकि मेजर अंशुमन त्रिखा की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों लोग देहरादून निवासी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है तीनों लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे. देहरादून वापस लौटने के दौरान ये हादसा हो गया.
TagsMussoorie अनियंत्रित होकर खाईगिरी कारदो मौत एक घायलMussoorie: Car went out of control and fell into a ditchtwo dead and one injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





