उत्तराखंड

खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत, बदरीनाथ हाईवे पर हादसा

Admin4
9 Sep 2022 2:47 PM GMT
खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत, बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
x

न्यूज़क्रेडिट: अमृतविचार

शुक्रवार की सुबह दुखद खबर लेकर आई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंबई के यात्रियों की एक टैक्सी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। टैक्सी में छह लोग सवार थे जो हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया है। जबकि हादसे में कार सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल का नाम रविंद्र चव्हाण है।

मृतकों के नाम:

1- शिवाजी बुधकर पुत्र शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 53 वर्ष

2- पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी पुत्र दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र उम्र 37 वर्ष

3- जितेश प्रकाश लोखंडे पुत्र प्रकाश लोखंडे निवासी एलबीएसएच मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र उम्र 43 वर्ष

4- धर्मराज पुत्र नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र

घायलों के नाम:

कविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील ऊखीमठ रुद्रप्रयाग, उम्र 37 वर्ष

रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी C 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, उम्र 56 वर्ष

Next Story