उत्तराखंड

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने उत्तरायणी कौतिक को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

Admin Delhi 1
28 Dec 2022 2:53 PM GMT
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने उत्तरायणी कौतिक को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय
x

हल्द्वानी न्यूज़: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की आम बैठक में 8 से 15 जनवरी तक संपन्न होने वाले उत्तरायणी कौतिक को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही गोलज्यू मंदिर प्रांगण में हो रहे अवैध निर्माण की निंदा करते हुए 2 जनवरी को महारैली निकालने पर सहमति बनी।

बुधवार को हीरानगर स्थित मंच प्रांगण में आहूत आम बैठक में मंच पदाधिकारियों और पर्वतीय समाज से जुड़े लोगों ने एक स्वर में मंच पर कब्जे की कोशिश करने वालों का पुरजोर विरोध करने तथा संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करने का निर्णय लिया। इस दौरान परिवर्तन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्थान मंच पर्वतीय क्षेत्र की एक धरोहर है और इस धरोहर को बनाए रखना होगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल ने कहा कि पर्वतीय संस्कृति में एक साजिश के तहत लूट की जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेता दीवान सिंह खनी ने कहा कि उत्थान मंच पर्वतीय जन भावनाओं के आस्था का केंद्र है। इसके खिलाफ कोई भी साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि गोलज्यू मंदिर की रक्षा के लिए आंदोलन भी किया जायेगा। स्वराज हिंद फौज के संयोजक सुशील भट्ट ने कहा कि एक साजिश के तहत पर्वतीय संस्कृति पर चोट करने की साजिश हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख व्यापारी नवीन वर्मा ने कहा कि उत्थान मंच के लिए कई लोगों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है। अब नई पीढ़ी को इसे बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कैलाश जोशी व जीवन कार्की ने कहा कि किसी भी हाल में मंच पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा। खड़क सिंह बगड़वाल, एनबी गुणवंत, श्याम सिंह नेगी, भावना सती व नीमा भट्ट ने कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों को पहचानना चाहिए जो पर्वतीय संस्कृति पर आघात पहुंचा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी और संचालन हुकुम सिंह कुंवर ने किया।

बैठक में ये रहे मौजूद: आम बैठक में हरीश चंद्र, भुवन जोशी, मुकेश शर्मा, देवेंद्र तोलिया, गोपाल सिंह, माधव सिंह, त्रिलोक बनौली, मोहन सिंह बोरा, डीएन जोशी, बीके जोशी, भुवन चंद्र जोशी, नेत्र बल्लभ जोशी, तुषार जोशी, कमल जोशी, पवन कार्की, रमेश चंद्र, भगवान सिंह, आकाश नैनवाल, सानू जोशी, धर्म सिंह, सूरज तिवारी, रवि राणा, चतुर सिंह चौहान, पंकज पांडे, स्मित तिवारी, तरुण नेगी, ज्योति पाठक, राजेंद्र ढेला, नारायण सिंह बिष्ट, तरुण नेगी, लोकेश, नीरज, अनन्या तिवारी, रघुनंदन आदि थे।

महारैली के प्रचार-प्रसार को कमेटी गठित: दो जनवरी को प्रस्तावित महारैली के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जो रैली का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करेगी। इस कमेटी में विनोद दानी, हरीश रावत, सुशील भट्ट, जीवन कार्की, कैलाश जोशी, वीरेंद्र गुप्ता, कमल जोशी, इंदर सिंह बिष्ट, रितेश जोशी, श्याम सिंह नेगी, प्रताप सिंह चौहान, मुकेश नेगी, अमरनाथ सिंह रावत, प्रदीप नेगी, दयाल तिवारी, रत्ना श्रीवास्तव, शोभा बिष्ट, पुष्पा संबल, मधु सांगली, कल्पना भंडारी, जया पाठक, विमला सांगुड़ी, नीमा भट्ट पुष्पा नेगी और तेजेश्वर तेजेंद्र सिंह शामिल हैं।

Next Story