
x
पर्यटन कारोबारियों की आय में खासा इजाफा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सरोवर नगरी में सैलानियों का पहुंचना जारी है। इन दिनों पहुंच रहे सैलानियों से पर्यटन कारोबारियों की आय में खासा इजाफा हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार नैनीताल शहर में 20 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हैं।
ईद के बाद शुरू हुआ सैलानियों का उमड़ना, अब तक जारी है। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। जिसके चलते नगर में गहमा गहमी काफी बढ़ गई है। नगर के समस्त पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की भारी भीड़ जुट रही है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी चालक, नावचालक, घोड़ाचालक, आउटडोर फोटोग्राफर व गिफ्ट सेंटरों में खरीदारी करने वाले सैलानियों की भारी भीड़ जुट रही है।
Next Story





