उत्तराखंड

मुरादाबाद के किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Admin Delhi 1
25 July 2023 5:32 PM IST
मुरादाबाद के किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
x

ऋषिकेश न्यूज़: एक किशोरी ने मुरादाबाद के किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ऋषिकेश क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने शहर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी जान पहचान दो वर्ष पूर्व अपनी एक सहेली के माध्यम से मुरादाबाद यूपी के रहने वाले एक किशोर से हुई थी.

आरोप है कि धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई, जिसके बाद किशोर उससे मिलने जुलने भी आया. आरोप है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र के अलग-अलग होटल में ले जाकर किशोर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

विरोध करने पर बालिग होने पर शादी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद टाल मटोल करने लग गया. एसएसआई मुकेश थलेड़ी ने बताया कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है. उसे किस किस होटल में ले जाया गया, इस संबंध में जांच कर रहे हैं. जब दोनों ही नाबालिग हैं, फिर उन्हें कमरा कैसे दे दिया गया. बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

लक्सर में गेहूं चुराने पर मुकदमा

लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि रात कोई चोर उनके मकान में घुसा. और वहां 40 किलोग्राम गेहूं भरकर रखा गया प्लास्टिक का छोटा बोरा उठाकर ले गया है. पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

Next Story