उत्तराखंड

Uttarakhand से हुई मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

Tara Tandi
5 Oct 2024 9:21 AM GMT
Uttarakhand से हुई मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
x
Uttarakhand उत्तराखंड: मानसून की विदाई हो गई है। बुधवार को प्रदेश से मानसून विदा हो गया है। अब औपचारिक रूप से मानसून रेखा उत्तराखंड से लौट गई। जिसके बाद से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन इस बार मानसून में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।
उत्तराखंड से हुई मानसून की विदाई
उत्तराखंड से मानसून विदा हो गया है और इसी के साथ पहाड़ों पर घास कटाई का काम तेज हो गया है। मानसून के विदा होने से पहाड़ों में कामकाज कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई है। क्योंकि इन दिनों पहाड़ों पर असोज लगा हुआ है और घास काटने से लेकर मंडुआ और दालें काटने और उन्हें सुखाने का काम हो रहा है। बीते तीन सालों से उत्तराखंड में मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही हो रही है।
इस बार सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा हुई बारिश
मानसून सीजन की बात करें तो उत्तराखंड में बारिश सामान्य हुई। लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हुई जिस कारण काफी नुकसान भी हुआ है। यूं तो पूरे जून महीने में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई लेकिन जुलाई में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। तो वहीं अगस्त में भी नौ प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। बात करें अगर सितंबर में हुई बारिश की तो इस महीने में प्रदेशभर में 55% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
बागेश्वर में हुई इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश
पूरे मानसून सीजन में इस साल सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर जिले में हुई। जबकि इस सीजन में सबसे कम बारिश पौड़ी जिले में हुई। इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश जो कि 1163 मिमी है इसके सापेक्ष 1273 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो कि सामान्य से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में चटख धूप खिली रहेगी लेकिन सुबह शाम हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
Next Story